छत्तीसगढ़ में पत्तों के नीचे मिलीं नक्सलियों की सुरंगें, छिपाकर रखा गया राशन ज़ब्त

धमतरी (छत्तीसगढ़) में पुलिस को तलाशी के दौरान जंगलों के बीच नक्सलियों द्वारा खोदी गई सुरंगें मिलीं जिनके ऊपर पत्ते बिछे थे। जवानों द्वारा सुरंगें खोजे जाने पर उनके अंदर से राशन सामग्री बरामद हुई है। नक्सलियों ने ग्रामीणों को डरा-धमकाकर इकट्ठा की गई राशन सामग्री को छुपाकर रखा था जिससे नक्सली बारिश के 3 महीनों में गुज़ारा करते हैं।

Load More