छत्तीसगढ़ में मरीज़ ने अस्पताल की 5वीं मंज़िल से कूदकर की खुदकुशी, कैमरे में कैद हुई घटना
रायपुर (छत्तीसगढ़) के मेडलाइफ अस्पताल में भर्ती 60 वर्षीय मरीज़ ने बिल्डिंग की 5वीं मंज़िल से कूदकर खुदकुशी कर ली है। खुदकुशी की यह वारदात अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसमें मरीज़ खिड़की पर चढ़कर कूदते हुए दिख रहा है। मरीज़ को 22 अगस्त को भर्ती किया गया था और उसे माईग्रेन की शिकायत थी।