छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने महिला नक्सली समेत 3 को किया ढेर, AK-47 व कई हथियार ज़ब्त

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान एक महिला नक्सली समेत 3 नक्सलियों को मार गिराया है। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी जिसमें सुरक्षाबल के सभी जवान सुरक्षित हैं। सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से तीनों नक्सलियों के शव और एके-47 राइफल समेत कई हथियार बरामद किए हैं।

Load More