छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों पर हमले के बाद धंसी सड़क और गाड़ी के उड़े परखच्चे, वीडियो आया सामने
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों की गाड़ी को नक्सलियों द्वारा आईईडी से उड़ाए जाने के बाद घटनास्थल का वीडियो सामने आया है जिसमें सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंसा हुआ नज़र आ रहा है। वहीं, गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और उसके छोटे-छोटे टुकड़े बिखरे दिखे। गौरतलब है, हमले में 8 जवानों और एक ड्राइवर की मौत हो गई है।