छत्तीसगढ़ में सब-इंस्पेक्टर, सूबेदार और प्लाटून कमांडर के 341 पदों पर निकली भर्ती
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सब-इंस्पेक्टर, सूबेदार और प्लाटून कमांडर के 341 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर 23 अक्टूबर से 21 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं और आयुसीमा 21-28 वर्ष निर्धारित की गई है। इस बार इन पदों के लिए आयुसीमा में 5 वर्ष की छूट के प्रावधान को शामिल किया गया है।