छत्तीसगढ़ व्यापम ने जारी की पुलिस कॉन्स्टेबल समेत 32 भर्ती परीक्षाओं की तारीख
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 2025 में 32 भर्ती परीक्षाओं के लिए वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। परीक्षाओं का आयोजन 9 मार्च 2025 से 21 दिसंबर 2025 तक होगा। सबसे बड़ी भर्ती लिखित परीक्षा पुलिस कॉन्स्टेबल की होगी जिसका आयोजन 14 सितंबर 2025 को होगा। आबकारी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 27 जुलाई 2025 को होगा।