छत पर तिरंगा लगाते समय यूपी में 19 वर्षीय युवक की करंट लगने से हुई मौत
हाथरस (उत्तर प्रदेश) में दुकान की छत पर तिरंगा झंडा लगाते समय 19 वर्षीय युवक बिजली लाइन की चपेट में आ गया और करंट लगने से उसकी मौत हो गई है। युवक करंट लगने के बाद छत से गिर गया था। युवक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'हर घर तिरंगा' लगाने की अपील से प्रेरित होकर झंडा लगाने चढ़ा था।