छतरी के तार से छूने पर करंट लगने से गुजरात में बिदका हाथी, लोगों के गिरने का वीडियो आया सामने
गुजरात के मेहसाणा में एक शोभायात्रा के दौरान छतरी के बिजली के तार से छूने पर एक हाथी बिदक गया। सामने आए घटना के वीडियो में हाथी पर सवार लोग गिरते नज़र आ रहे हैं। 'बीबीसी' के मुताबिक, हाथी पर बैठे शख्स ने ऊपर से गुज़र रहे तार से बचने के लिए छतरी उठाई थी तभी वह उससे टकरा गई।