छतीसगढ़ में 27 दिनों के अंदर 6 वर्षीय बच्ची से रेप करने के दोषी को हुई 20 साल की सज़ा
छत्तीसगढ़ के एक फास्ट ट्रैक कोर्ट ने शुक्रवार को 6-वर्षीय बच्ची से रेप करने के 32-वर्षीय दोषी को 20 साल जेल की सज़ा सुनाई और उसपर ₹1,000 का जुर्माना लगाया है। कोर्ट ने मामले में घटना के 27 दिनों के अंदर सुनवाई की है। बकौल पुलिस, पीड़िता की मां ने 29 जुलाई को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया था।