छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए अध्यक्ष बनाए गए सांसद दीपक बैज, सीएम बघेल ने दी बधाई
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को बस्तर से लोकसभा सांसद और आदिवासी नेता दीपक बैज को पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बैज को बधाई दी और निवर्तमान अध्यक्ष मोहन मरकाम का भी आभार जताया। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।