छत्तीसगढ़ के 12 ज़िलों के स्कूलों में मिड-डे मील में मिलेंगे मिलेट्स से बने खाद्य पदार्थ
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को एक ट्वीट कर बताया कि मिड-डे मील योजना में मिलेट्स शामिल करने के उनके प्रस्ताव को केंद्र सरकार से मंज़ूरी मिल गई है। बघेल ने बताया, "अब राज्य के 12 ज़िलों में सप्ताह में 4 दिन सोया चिक्की के स्थान पर मिलेट्स से बने खाद्य पदार्थ स्कूली बच्चों को मिलेंगे।"