छत्तीसगढ़ के पहले फीफा अप्रूव्ड फुटबॉल ग्राउंड का सीएम बघेल ने किया उद्घाटन, खेलते हुए दिखे

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को राज्य के पहले फीफा प्रमाणित सिंथेटिक रनिंग ट्रैक के साथ फुटबॉल ग्राउंड का उद्घाटन किया। सीएम बघेल ने खिलाड़ियों के साथ फुटबॉल खेलने व रनिंग ट्रैक पर दौड़ लगाने का वीडियो भी शेयर किया है। दरअसल, मुख्यमंत्री ने राज्य के इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में ₹44.54 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

Load More