छत्तीसगढ़ के सीएम बघेल ने नदी में गुलाटी मारकर किया स्नान, शेयर किया वीडियो

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर रायपुर में खारून नदी में स्नान किया। उन्होंने स्नान की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया, "लेकर महादेव का नाम, पूर्ण हुआ कार्तिक स्नान।" गौरतलब है कि वीडियो में सीएम बघेल नदी में गुलाटी मारकर स्नान करते हुए दिख रहे हैं।

Load More