छत्तीसगढ़, गुजरात समेत 12 राज्यों/यूटी में राष्ट्रपति चुनाव के लिए हुई 100% वोटिंग
चुनाव आयोग ने बताया है कि सोमवार को नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए 11 राज्यों (छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, केरल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मणिपुर, सिक्किम, तमिलनाडु, मिज़ोरम) और एक केंद्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी में 100% मतदान हुआ। आयोग ने आगे बताया, "मतदान सुबह 10-बजे शुरू हुआ और शाम 5-बजे खत्म हुआ जिसमें 99% से अधिक मतदान हुआ है।"