छत्तीसगढ़ में 2017 के नक्सली हमले के आरोपी दंपत्ति ने किया सरेंडर, ₹5-₹5 लाख का था इनाम
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा ज़िले में ₹5-₹5 लाख के इनामी नक्सली दंपति ने पुलिस अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि नक्सली दंपति ने ज़िले में चल रहे 'पूना नर्कोम (नई सुबह-नई शुरुआत)' अभियान से प्रभावित होकर यह फैसला लिया। दंपति पर 2017 में सुकमा में हुए नक्सली हमले में शामिल होने का आरोप है।