छत्तीसगढ़ में 9 वर्षीय बेटे और 6 वर्षीय बेटी की हत्या करने के बाद शख्स ने की खुदकुशी
रायपुर (छत्तीसगढ़) में पुलिस ने रविवार को बताया कि एक शख्स ने अपने 9-वर्षीय बेटे और 6-वर्षीय बेटी की कथित तौर पर हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली। बकौल पुलिस, "शव क्षत-विक्षत हो चुके हैं और उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है जिससे हमें और जानकारी मिलेगी।'' पुलिस को आशंका है कि घटना तीन दिन पुरानी है।