छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 2 लड़कियों की हुई मौत

कोंडागांव (छत्तीसगढ़) में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 10 वर्षीय दो लड़कियों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, दोनों लड़कियां इमली इकट्ठा करने के लिए गई थीं तभी मूसलाधार बारिश शुरू हो गई और आकाशीय बिजली गिरी जिससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गईं। बकौल पुलिस, अस्पताल ले जाने पर दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।

Load More