छत्तीसगढ़ में एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मार गिराया
धमतरी (छत्तीसगढ़) में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में शनिवार को एक नक्सली को मार गिराया। नक्सल इंचार्ज एसडीओपी आरके मिश्रा ने बताया है कि एनकाउंटर में 3-4 नक्सली घायल भी हुए हैं और इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। गौरतलब है, शुक्रवार को बीजापुर में सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को ढेर किया था।