छत्तीसगढ़ में कार खरीदने के बाद मंदिर में पूजा करने गए 3 लोगों की सड़क हादसे में हुई मौत

बालोद (छत्तीसगढ़) में गुरुवार रात एक भैंस से टकराकर अनियंत्रित हुई एक कार ट्रक से टकरा गई जिसमें कार सवार एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 अन्य घायल हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई कार खरीदने के बाद परिवार डोंगरगढ़ के मंदिर में पूजा करने गया था जहां से लौटने के दौरान हादसा हुआ।

Load More