छत्तीसगढ़ में कोयला घोटाला मामले में आईएएस अधिकारी रानू साहू को किया गया गिरफ्तार
अधिकारियों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में आईएएस अधिकारी रानू साहू को कथित कोयला घोटाले से जुड़े मनी लॉन्डरिंग मामले में ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। वह इस मामले में गिरफ्तार होने वालीं राज्य की दूसरी आईएएस अधिकारी हैं। रानू फिलहाल राज्य के कृषि विभाग में निदेशक हैं और इससे पहले वह कोयला समृद्ध ज़िलों कोरबा और रायगढ़ की कलेक्टर थीं।