छत्तीसगढ़ में चलती कार में अचानक लगी आग, कार सवार टीचर ज़िंदा जला
कोरबा (छत्तीसगढ़) में चलती कार में अचानक आग लग गई जिस वजह से कार सवार टीचर की ज़िंदा जलकर मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, कार का सेंट्रल लॉक बंद हो गया था जिस वजह से शिक्षक उसमें फंस गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।