छत्तीसगढ़ में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने के कारण शादी से लौट रही 3 महिलाओं की मौत, 20 लोग घायल
बलौदाबाज़ार (छत्तीसगढ़) में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से उसमें सवार तीन महिलाओं की मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस के मुताबिक, हादसे के वक्त ये लोग एक शादी समारोह से वापस अपने गांव लौट रहे थे। बकौल पुलिस, दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि एक अन्य की मौत अस्पताल में हुई।