छत्तीसगढ़ में डर का माहौल न बनाएं: राज्य में शराब घोटाले की जांच कर रही ईडी से एससी
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ईडी पर शराब घोटाले की जांच में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को फंसाने की कोशिश और बुरा बर्ताव करने के आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट ने एजेंसी से कहा है कि डर का माहौल पैदा न करें। सरकार ने कोर्ट को बताया, "ईडी आबकारी अधिकारियों को धमकी दे रही है और यह चुनाव की वजह से हो रहा है।"