छत्तीसगढ़ में ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों के परिवार को मिलेंगे ₹20 लाख
छत्तीसगढ़ सरकार ने नक्सल उन्मूलन की नई नीति के तहत ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों के परिवार को कृषि भूमि खरीदने के लिए ₹20 लाख देने की घोषणा की है। नीति के अनुसार जो नागरिक नक्सलियों का शिकार हुए हैं उनके परिवार को सरकारी नौकरी दी जाएगी। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को तत्काल रूप से ₹25,000 दिए जाएंगे।