छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के साथ सुरक्षाबलों की हुई मुठभेड़, 1 जवान हुआ शहीद व 1 घायल
सुकमा (छत्तीसगढ़) में रविवार सुबह 7 बजे सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई जिसमें सीआरपीएफ के एक सब-इंस्पेक्टर शहीद हो गए जबकि एक कॉन्स्टेबल घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि चार संदिग्धों को पकड़ा गया है और इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। घायल जवान को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।