छत्तीसगढ़ में नक्सलियों द्वारा लगाया गया 15 किलो का आईईडी बम हुआ बरामद
छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने सुकमा स्थित पोटकापल्ली के पास से 15 किलो का आईईडी बम बरामद किया और उसे मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया। बकौल रिपोर्ट्स, नक्सलियों ने संयुक्त अभियान पर निकले सीआरपीएफ और ज़िला बल के जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए आईईडी लगाया था। वहीं, जवानों ने बीजापुर में 5 किलो के प्रेशर आईईडी को निष्क्रिय किया।