छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने की बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या, 14 माह में ऐसी 9वीं घटना
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों ने मंगलवार रात को बीजेपी के एक कार्यकर्ता की कथित तौर पर घर में घुसने के बाद धारधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। खबर के मुताबिक, यह पिछले करीब 14 महीने में राज्य के नक्सल प्रभावित इलाकों में नक्सलियों द्वारा किसी बीजेपी नेता या कार्यकर्त्ता की हत्या का नौवां मामला है।