छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने पुलिस का मुखबिर होने के शक में की शख्स की हत्या

बीजापुर (छत्तीसगढ़) में नक्सलियों ने 45 वर्षीय शख्स का अपहरण करने के बाद उसकी हत्या कर दी। शख्स के शव के पास एक पर्चा मिला है जिसमें नक्सलियों ने पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाते हुए उसकी हत्या करने की बात लिखी है। पुलिस के मुताबिक, 2020 में मृतक के बेटे की भी नक्सलियों ने हत्या कर दी थी।

Load More