छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने बीजेपी नेता की धारदार हथियार से की हत्या
बीजापुर (छत्तीसगढ़) में कथित रूप से नक्सलियों ने शुक्रवार को एक बीजेपी नेता की धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी। मृतक का नाम तिरुपति कटला है जो जनपद के पंचायत सदस्य थे और पुलिस ने बताया कि एक शादी से वापस लौटने के दौरान उनकी हत्या की गई। बकौल पुलिस, अस्पताल में इलाज के दौरान कटला की मौत हुई।