छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे एक दर्जन वाहनों व मशीनों में लगाई आग

कांकेर (छत्तीसगढ़) के एक गांव में सड़क निर्माण में लगे 8 ट्रैक्टरों, 2 जेसीबी मशीनों और 2 बुलडोज़रों में नक्सलियों ने रविवार रात आग लगा दी। पुलिस ने बताया कि नक्सलियों के एक समूह ने सड़क निर्माण में लगे मज़दूरों को काम रोकने की धमकी भी दी। बकौल पुलिस, ठेकेदार ने उन्हें सड़क निर्माण की जानकारी नहीं दी थी।

Load More