छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने सीएएफ के जवान की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या
बीजापुर (छत्तीसगढ़) में रविवार को नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) के एक जवान की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। एक अधिकारी ने बताया कि हमला कुटरू थाना क्षेत्र के एक गांव में सुबह करीब 9:30 बजे हुआ जहां सीएएफ की एक टीम बाज़ार की सुरक्षा के लिए तैनात थी। बकौल अधिकारी, हमलावरों की तलाश की जा रही है।