छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने स्थानीय बीजेपी नेता की घर में घुसकर गोली मारकर की हत्या
छत्तीसगढ़ में बीजेपी की नारायणपुर ज़िला इकाई के उपाध्यक्ष सागर साहू की शुक्रवार शाम संदिग्ध नक्सलियों ने घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। बकौल रिपोर्ट्स, घटना के समय साहू घर में बैठकर टीवी देख रहे थे। घटना पर रोष जताते हुए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा, "यह हत्या पूरी बीजेपी पर हमला है।"