छत्तीसगढ़ में पति के फोन छीनने पर इंस्टाग्राम रील्स बनाने की आदी महिला ने की आत्महत्या
भिलाई (छत्तीसगढ़) में रचना साहू नामक महिला ने पति द्वारा स्मार्ट फोन छीनने पर कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसके पति ने पुलिस को बताया कि वह इंस्टाग्राम पर रील्स बनाकर उन्हें अपलोड करने की आदी थी। बकौल पति, रचना हर समय फोन चलाती थी और घर के कामों पर भी उसका ध्यान नहीं रहता था।