छत्तीसगढ़ में पत्नी की 'ड्राय स्किन' के चलते शख्स ने शादी के कुछ माह बाद ही दिया तीन तलाक

मनेंद्रगढ़ (छत्तीसगढ़) में एक शख्स द्वारा शादी के 4 माह बाद पत्नी को फोन पर 3 तलाक देने का मामला सामने आया है। बकौल पीड़िता, बीमारी के कारण उसकी स्किन ड्राय रहती है जिसके चलते पति ने उसे तलाक दिया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार किया हालांकि बाद में उसे ज़मानत मिल गई।

Load More