छत्तीसगढ़ में पशु तस्करी के शक में भीड़ ने 3 युवकों को पीटा, 2 की हुई मौत
छत्तीसगढ़ (रायपुर) में पशु तस्करी के शक में भीड़ द्वारा 3 युवकों को पीटे जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, तीनों युवक ट्रक में मवेशियों को भरकर ओडिशा लेकर जा रहे थे और इस दौरान कुछ लोगों ने इनके साथ मारपीट की व तीनों को महानदी में फेंक दिया। घटना में 2 युवकों की मौत हो गई।