छत्तीसगढ़ में पिकअप वैन को ट्रक ने मारी टक्कर, 1 बच्चे व 5 महिलाओं की हुई मौत

छत्तीसगढ़ के बलौदा बाज़ार में नैशनल हाईवे पर एक ट्रक द्वारा पिकअप वैन को टक्कर मारने के चलते वैन सवार 6 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार, मृतकों में 1 बच्चा व 5 महिलाएं शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिकअप वैन सवार लोग पारिवारिक कार्यक्रम से अपने घर लौट रहे थे।

Load More