छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी ने किया ₹26,000 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जगदलपुर (छत्तीसगढ़) में ₹26,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने नगरनार में ₹23,800 करोड़ में बनकर तैयार हुए एनएमडीसी स्टील लिमिटेड के इस्पात संयंत्र के साथ अंतागढ़ व तारोकी के बीच नई रेल लाइन और जगदलपुर व दंतेवाड़ा के बीच डबल रेल लाइन परियोजना का लोकार्पण किया।