छत्तीसगढ़ में पुलिसकर्मी ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, हालत गंभीर
रायगढ़ (छत्तीसगढ़) में रविवार को पारिवारिक विवाद के चलते 34 वर्षीय एक पुलिस कॉन्स्टेबल ने सर्विस राइफल से खुद को कथित तौर पर गोली मार ली जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एएसपी आकाश मरकाम ने बताया कि कॉन्स्टेबल को बिलासपुर के अपोलो अस्पताल रेफर किया गया है। कॉन्स्टेबल का पिता रायगढ़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उप-निरीक्षक है।