छत्तीसगढ़ में पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़ के दौरान डीआरजी का एक जवान शहीद

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर ज़िले में पुलिस व नक्सलियों के बीच बुधवार की सुबह मुठभेड़ के दौरान डिस्ट्रिक्ट रिज़र्व गार्ड (डीआरजी) के हेड कॉन्स्टेबल सालिक राम मरकाम शहीद हो गए। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि तुलार गुफा के पास जंगलों में आईटीबीपी और डीआरजी के संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान नक्सलियों की पीएलजीए कंपनी नंबर-6 से मुठभेड़ हुई।

Load More