छत्तीसगढ़ में पूर्व पीएम वाजपेयी की प्रतिमा लगाने पर भिड़े कांग्रेस व बीजेपी कार्यकर्ता

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा लगाने को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हो गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दावा किया था कि बीजेपी ने प्रतिमा लगाने के लिए अनुमति नहीं ली है। पुलिस ने बताया कि बीजेपी कार्यकर्ताओं के पास एनओसी थी लेकिन कलेक्टर की अनुमति नहीं थी।

Load More