छत्तीसगढ़ में फूड पॉइज़निंग के चलते 25 सीआरपीएफ जवान अस्पताल में कराए गए भर्ती

एक अधिकारी ने बताया है कि छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में फूड पॉइज़निंग के चलते लगभग 25 सीआरपीएफ जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बकौल अधिकारी, 25 में से करीब 18 जवानों को शुरुआती इलाज के बाद एनएमडीसी अपोलो अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। अस्पताल के सीएमओ के मुताबिक, कुछ जवानों को उल्टी की शिकायत हुई थी।

Load More