छत्तीसगढ़ में बस का इंतज़ार कर रहे एक ही परिवार के 4 लोग ट्रक की चपेट में आए, हुई मौत
राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) में मंगलवार को एक तेज़ रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के दौरान परिवार के सदस्य कहीं जाने के लिए सड़क किनारे खड़े होकर बस का इंतज़ार कर रहे थे। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी चालक वाहन के साथ फरार हो गया।