छत्तीसगढ़ में बीएसएफ जवान ने खुद को मारी गोली, हुई मौत
पुलिस के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के कांकेर ज़िले में गुरुवार सुबह एक बीएसएफ जवान ने खुद को गोली मार ली जिसके बाद उसकी मौत हो गई। कांकेर पुलिस के एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि मृतक बीएसएफ की 30वीं बटालियन का जवान था और मौत की वजह का पता अभी नहीं लग पाया है। इस मामले में आगे जांच जारी है।