छत्तीसगढ़ में बीजेपी कार्यकर्ता को मारी गई गोली, पार्टी ने कहा- साज़िश के तहत की गई हत्या
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार शाम घर के पास सैर पर निकले बीजेपी कार्यकर्ता बिरजू तारम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि साज़िश के तहत बिरजू की हत्या की गई है लेकिन पार्टी इससे डरेगी नहीं और आगामी चुनाव में कांग्रेस को हराकर राज्य में शांति व कानून व्यवस्था स्थापित करेगी।