छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के चलते 24 अप्रैल से 14 जून तक स्कूलों में छुट्टियों का हुआ एलान
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को एलान किया कि भीषण गर्मी के मद्देनज़र राज्य के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में 24 अप्रैल से 14 जून तक गर्मी की छुट्टियां रहेंगी। बघेल ने गुरुवार को बताया कि मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में भीषण ग्रीष्म लहर चलने की चेतावनी जारी की है।