छत्तीसगढ़ में मनरेगा के 12,371 संविदा कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से दिया इस्तीफा

छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ ने बताया है कि सेवाओं को नियमित करने की मांग को लेकर हड़ताल पर रहे 9,000 रोज़गार सहायक समेत मनरेगा के 12,371 संविदा कर्मचारियों ने शनिवार को सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया। मनरेगा योजनाओं के तहत 21 सहायक परियोजना अधिकारी को शुक्रवार को सेवा से समाप्त करने के बाद अन्य कर्मचारियों ने सामूहिक इस्तीफा दिया।

Load More