छत्तीसगढ़ में महिला नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगी 3 मशीनों में लगाई आग
कांकेर (छत्तीसगढ़) में महिला नक्सलियों ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बन रही सड़क के निर्माण में लगी 3 मशीनों को शनिवार को जला दिया। पुलिस ने बताया कि रायपुर से 200 किलोमीटर दूर हुई इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नक्सलियों ने सड़क बना रहे मज़दूरों को धमकाया और उनके मोबाइल छीन लिए।