छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ के दौरान ₹8 लाख की इनामी महिला नक्सली समेत 2 नक्सली ढेर
बीजापुर (छत्तीसगढ़) में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान बुधवार को मनीला पूनेम व मंगलू कुड़ियम नामक 2 नक्सलियों को मार गिराया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला नक्सली मनीला पर ₹8 लाख जबकि मंगलू पर ₹5 लाख का इनाम था। अधिकारियों के अनुसार, इनके खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास और लूट समेत कई घटनाओं में शामिल होने का आरोप था।