छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया गया
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को ट्वीट कर बताया कि कैबिनेट की बैठक में राज्य के शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 5% बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इसके बाद अब राज्य के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 38% हो जाएगा। बघेल ने कहा, "इससे राज्य सरकार पर प्रति वर्ष ₹1,000 करोड़ का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा।"