छत्तीसगढ़ में लॉज में ठहरे दंपति ने 2 बच्चों को ज़हर देकर मारने के बाद की खुदकुशी
छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक लॉज में ठहरे रायपुर निवासी दंपति ने कथित तौर पर अपने 2 बच्चों को ज़हर देकर मारने के बाद फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि 10 वर्ष से भी कम आयु के दोनों बच्चों का शव बिस्तर पर पड़ा था जबकि दंपति के हाथ पीछे से बंधे हुए थे।